फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farmer sitting on the dock tried suicide, took sleeping pills

धरने पर बैठे किसान ने की खुदकुशी की कोशिश, नींद की गोलियां खाईं

Tue, 25 Jul 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer sitting on the dock tried suicide, took sleeping pills
फाइल
जंतर-मंतर पर तमिलनाडु के एक किसान ने खुदकुशी का प्रयास किया। किसान ने काफी संख्या में नींद की गोलियां खा लीं। उसे राम मनोहर लोहिया आरएमएल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में किसान को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों से काफी किसान करीब दस दिनों से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। किसान कर्ज माफी व फसलों के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। धरने पर बैठे एक बुजुर्ग किसान साबरमणि (65) ने सोमवार सुबह करीब एक दर्जन नींद की गोलियां खा लीं। जब किसान की तबीयत खराब होने लगी तो उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में किसान की हालत स्थिर व खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसान पहले से ही डिप्रेशन में था। घटना के बाद जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे किसान की सुरक्षा व देखरेख के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed