{"_id":"66a795d71820dd33ce0eac2d","slug":"youths-riding-a-car-assaulted-police-personnel-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28291-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार सवार युवकों ने कांवड़ ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार सवार युवकों ने कांवड़ ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों से की मारपीट
Mon, 29 Jul 2024 06:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
- नशे में थे दोनों युवक और पुलिस नाके पास बीच सड़क पर कार रोककर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आगरा नहर स्थित बीपीटीपी के पास कार सवार युवकों ने कांवड़ ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार को जब्त कर लिया गया है।
पीएसआई रविंदर कुमार ने बताया है कि रविवार शाम वह अपनी टीम उदयवीर, खलील आदि के साथ बीपीटीपी पुल पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात थे। चौक पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। कांवड़ यात्रियों के आने पर पुल पर अन्य वाहनों के आवागमन को रोक देते थे और यात्रियों को सुरक्षित मार्ग प्रदान कर रहे थे। इस दौरान पुलिस नाके पास बीच सड़क पर एक थार कार आकर रूकी। उसमें दो युवक सवार थे। उनके बीच सड़क कार लगाने से मार्ग पर अन्य वाहनों का आवागमन अवरुद्ध होने लगा और लंबा जाम लग गया। इससे कांवड़ यात्रियों को भी परेशानी होने लगी। यह देखकर वह अपनी टीम के साथ कार बैठे दोनों युवकों को समझाने गए और उनसे कार को किनारे खड़ी करने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर दोनों युवक कार से उतरे और गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की। दोनों युवक भोला उर्फ इंद्रजीत व राहुल वासियान गांव फरीदपुर के खिलाफ बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि भोला उर्फ इन्द्रजीत का जन्मदिन था और दोनों पार्टी कर रहे थे। थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।