{"_id":"6acfc635ba53ec29f60c27db","slug":"youths-arriving-on-two-motorcycles-and-a-scorpio-without-a-number-plate-assaulted-a-businessman-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82690-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना नंबर की स्कॉर्पियो और दो बाइक पर आए युवकों ने कारोबारी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना नंबर की स्कॉर्पियो और दो बाइक पर आए युवकों ने कारोबारी से की मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रेस कॉलोनी में दुकान चलाने वाले कारोबारी और उसके भाई के साथ 10-12 युवकों ने डंडे और रॉड से मारपीट की। आरोप है कि युवक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो और दो बाइक पर आए थे। हमले के बाद कारोबारी और उसका भाई दुकान से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद गल्ले से 10-15 हजार रुपये गायब मिले। मुजेसर थाना पुलिस ने 13 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
डबुआ कॉलोनी निवासी सचिन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह प्रेस कॉलोनी स्थित अपनी दुकान पर छोटे भाई बॉबी गुप्ता और दोस्त अमर शाह के साथ मौजूद था। इसी दौरान मनीष अरोड़ा और शान हास्मी भी दुकान पर आए। तभी बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो और 2 बिना नंबर प्लेट की बाइक पर 10-12 युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और मारपीट की। सचिन ने आशंका जताई कि मनीष अरोड़ा और शान हास्मी ने हमलावरों को दुकान का पता बताया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।