फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth should take inspiration of patriotism from the life of Netaji Subhash Chandra: Asghar Hussain

नेताजी सुभाषचंद्र के जीवन से युवा लें देशभक्ति की प्रेरणा : असगर हुसैन

Tue, 23 Jan 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth should take inspiration of patriotism from the life of Netaji Subhash Chandra: Asghar Hussain
नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 127वां पराक्रम दिवस मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज, एजेंसी
हथीन। अखिल भारतीय शहीदाने सभा ने शहर स्थित कार्यालय पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 127वां पराक्रम दिवस मनाया। कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर हुसैन ने नेताजी के बारे में कुछ अनछुए पहलुओं को याद करते हुए कहा कि किन-किन परिस्थितियों में लड़ते हुए नेता जी ने हमें आजादी दिलवाई। हमें क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। युवाओं को नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार दहिया ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस आजाद हिंद फौज के संस्थापक व देश को आजाद कराने वाले एक महान नायक थे। युवाओं को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए।

इस मौके पर राजकुमार हुड्डा पूर्व डीएसपी बीएसएफ व नरेश हुड्डा ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर जरूरतमंद महिलाओं को लगभग 100 कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में डॉ. प्रभुदयाल आर्य संगठन प्रवक्ता, धनीराम पहलवान, भूरी बेगम प्रदेश सचिव, गजराज आर्य, लोकेश कुमार, सुभाषचंद्र राष्ट्रीय सचिव, जवाहर सिंह जिलाध्यक्ष, खुर्शीद अहमद सरपंच, मास्टर रामबीर, परशुराम, सतीश शर्मा मेंबर, उदय सिंह पूर्व सरपंच, प्रीता रानी अध्यक्ष महिला सेल, मीना देवी, देवीराम, रिटायर कर्मचारी संघ के प्रधान मोहम्मद जकरिया, लवकुश रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed