फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth killed by beating with sticks

लाठी डंडों से पीटकर युवक की हत्या

Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by beating with sticks
फरीदाबाद। शराब के अवैध कारोबार के विवाद में खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में तिगांव रोड पर 12 आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या कर दी। रविवार रात इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी युवक विक्की (24) अपने पिता जितेंद्र के साथ जानकार से मिलने कच्चा दगड़ा रोड गया था। वहां पहले से जुटे आरोपियों ने उसे देखकर हमला बोल दिया। बुरी तरह घायल विक्की अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर राहुल, रुमाल, रामचंदा, राकेश और सुनील समेत 12 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तिगांव रोड स्थित इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। रविवार को वह अपने बड़े बेटे विक्की (24) के साथ मोटरसाइकिल से अपने जानकर राजेश से मिलने कच्चा दगड़ा रोड पर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से ही करीब 12 लड़के गली में खड़े थे। जैसे ही विक्की ने मोटरसाइकिल रोकी तो गली में खड़े लड़कों ने उसे आवाज लगाकर बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विक्की के उनके पास जाते ही कुछ लड़के चिल्लाए ‘यही है, मारो इसे’। इसके बाद सभी ने विक्की पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। विक्की को बुरी तरह से पिटता देख जितेंद्र और राजेश ने शोर मचाया। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से भाग गए। विक्की को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र के मुताबिक वह हमलावरों में राहुल, रुमाल, रामचंदा, राकेश और सुनील को जानते हैं, जबकि अन्य आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ी पुल थाना प्रभारी योगविंदर सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक के परिजनों ने किसी तरह की रंजिश की बात शिकायत में नही कही है।

शराब के अवैध कारोबार को लेकर हुआ था झगड़ा
सूत्रों के मुताबिक विक्की और आरोपी युवकों का झगड़ा शराब के अवैध कारोबार को लेकर हुआ था। भारत कॉलोनी में सरकार ने डेयरी योजना के तहत प्लॉट आवंटित कर रखे हैं। क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय हैं। शाम ढलते ही यहां कुछ स्थानों जिन्हें शराब माफियाओं की भाषा में (ठिया) कहा जाता है, शराब की अवैध बिक्री शुरू की जाती है। सूत्र बताते हैं कि विक्की कुछ दिनों से डेयरी इलाके में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। आरोपी गिरोह वहां काफी समय से ठिया लगा रहा था। इस बात को लेकर आरोपियों ने विक्की को पहले भी चेतावनी दी थी, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed