फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth injured in firing, case registered

Faridabad News: फायरिंग में युवक घायल, मामला दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in firing, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मंधावली गांव में एक युवक ने आपसी विवाद में फायरिंग कर दी, इसमें दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला दोस्त के घर पर वारदात हुई। दोनों आरोपी हाल में ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव लहण्डोला निवासी रवि ने बताया कि छोटे भाई गोलू ने गांव घरौंडा में पिज्जा की दुकान खोल रखी है। 21 अक्तूबर को दुकान पर था। दुकान पर अलीगढ़ यूपी निवासी अभय पंडित आ गया। उसकी अभय पंडित के साथ मुलाकात भोंडसी जेल गुरुग्राम में हुई थी। रवि अब अदालत से जमानत पर आया हुआ है। वहीं, अभय पंडित भी जमानत पर बाहर आया हुआ है। दोनों ने दुकान पर बैठकर आपस में आधे घंटे बातचीत करने के बाद दोस्त गांव मंधावली निवासी महिला मंजू के साथ दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर दर्शन करने के लिए चले गए। वहां से तीनों करीब दो बजे घर को चल दिए और बीच में शराब का सेवन किया। रात 3 बजे गांव मंधवाली निवासी महिला दोस्त मंजू के घर पर पहुंचे। तीनों ने मंजू के घर के अंदर बैठ कर शराब पी। तभी अभय पंडित का किसी पर रवि से विवाद हो गया और कट्टे से रवि के ऊपर गोली चला दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मंजू ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed