फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth from Bihar arrested with 21 kg of cannabis.

Faridabad News: 21 किलो गांजा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth from Bihar arrested with 21 kg of cannabis.
ऑटो स्टैंड के पास सप्लाई के इंतजार में खड़ा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बदरपुर बॉर्डर के पास मथुरा रोड स्थित ऑटो स्टैंड के निकट अपराध शाखा ने 21 किलो 60 ग्राम गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार का रहने वाला है और गांजे की सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
उसके खिलाफ सराय ख्वाजा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार निवासी हरि कुमार मथुरा रोड स्थित ऑटो स्टैंड के पास बड़ी मात्रा में गांजा लेकर खड़ा है और उसकी सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 42 के तहत कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर टीम के साथ पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने बताए गए हुलिये के आधार पर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान हरि कुमार निवासी गांव अब्दुलपुर रैनी, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में बताई। आरोपी से तलाशी में कट्टे से गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 21 किलो 60 ग्राम पाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बरामद गांजा को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत 24 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed