{"_id":"6783064791a5742b1e0237c4","slug":"youth-find-employment-through-blogging-and-reels-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-36275-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्लागिंग और रील्स से युवाओं ने तलाशा रोजगार का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्लागिंग और रील्स से युवाओं ने तलाशा रोजगार का रास्ता
विज्ञापन
फरीदाबाद के कई युवा फूड और ट्रैवल ब्लॉगर बनकर कर रहे हैं अच्छी कमाई
प्रशांत चौहान
फरीदाबाद। शहर के युवा प्रतिभा के बल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। शिक्षा और खेल के अलावा कई अन्य माध्याम से रोजगार के रास्ते तलाश रहे हैं। इनमें सोशल मीडिया का सबसे अहम योगदान है। शहर के कई युवा ब्लॉगिंग, रील्स और वीडियो बनाकर महीने में 70 से 80 हजार रुपये कमा रहे हैं। आज युवा दिवस पर ऐसे ही युवाओं के बारे में पढ़ें।
युवाओं को पता है किस आयुवर्ग को क्या पता है
युवाओं का रूझान डिजिटल मीडिया की ओर बढ़ा है। शहर के कई युवा यूट्यूबर बनकर नाम कमा रहे हैं। इन्हीं में शामिल हैं धर्मेंद्र प्रताप सिंह। इनके यू-ट्यूब चैनल पर करीब एक लाख 42 हजार फॉलोअर्स हैं। हर माह करीब 75 हजार रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि उनके जैसे युवा प्रतिभा का इस्तेमाल करके अच्छी सामग्री बना रहे हैं जो लोगों को पसंद आ रही है। अभी यू-ट्यूब के अधिक से अधिक इस्तेमाल होने से युवाओं को पता है कि किस आयुवर्ग के लोगों को क्या पसंद है।
घर में रह कर दुनिया को दिखा रहे प्रतिभा
शहर में रहने वाले यू-ट्यूबर विनेश कुमार ने बताया कि आज के समय में सरकारी नौकरी काफी कम हैं। साथ ही प्राइवेट सेक्टर में नौकरी लेने के लिए काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अधिकतर युवा पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल मीडिया की ओर बढ़ते जा रहे हैं। डिजिटल मीडिया के आने से काफी रोजगार बढ़ा है। आज उनके यू-ट्यूब चैनल पर करीब एक लाख 16 हजार फॉलोअर्स हैं। माह में करीब 70 हजार रुपये तक इससे अर्जित हो जाते हैं। उनका कहना है कि वह आज सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर रहकर भी अपनी स्किल को लोगों के सामने ला रहे हैं। इसके अलावा आने वाला समय डिजिटल मीडिया का ही है।