{"_id":"6ac28c21dc29ecb0f104a0f4","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-in-brezza-car-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81845-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ब्रेजा कार में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ब्रेजा कार में मिला शव
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आईएमटी क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जिला रीवा निवासी करीब 26 वर्षीय प्रकाश के रूप में हुई है। युवक का शव ब्रेजा गाड़ी के अंदर मिला। घटना की सूचना रविवार शाम करीब चार बजे 112 के माध्यम से आईएमटी पुलिस चौकी को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी के अंदर से शव को बाहर निकालकर जांच की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही यह पता चल सकेगा कि युवक की मौत किस वजह से हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।