{"_id":"6a89f0c709e15076400717f6","slug":"youth-dies-of-snakebite-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78080-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सांप के डसने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सांप के डसने से युवक की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव लढोली में सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला था और फरीदाबाद में अपने साथियों के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह चार बच्चों का पिता था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे कैलाश कमरे में सो रहा था, उसी दौरान वहां सांप आ गया और उसने काट लिया। कैलाश को सांप के काटने का पता नहीं चला। हालांकि, कुछ देर बाद उसने सांप को देखा और उसे पकड़ने का प्रयास किया। परिजनों और आसपास के लोगों ने सांप को मार दिया। परिजनों के मुताबिक, करीब चार बजे तक कैलाश बिल्कुल ठीक था और मोबाइल फोन चला रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उसे गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बीके अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद