फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth dies due to electrocution from meter installed on electric pole

Faridabad News: बिजली के खंभे पर लगे मीटर में करंट से युवक की मौत

Thu, 19 Sep 2024 07:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution from meter installed on electric pole
सड़क पर पानी भरा होने के कारण खंभे के पास से गुजर रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे पर लगे मीटर में करंट उतरने से युवक की मौत हो गई। सड़क पर पानी भरा होने की वजह से मीटर में करंट उतर रहा था। युवक पैदल अपने घर जा रहा था तभी उसका हाथ मीटर से छू गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।




गांव छांयसा निवासी राजेश (31) अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी 3 बेटी व एक बेटा है। वह खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को वह बस स्टैंड के रास्ते पैदल अपने घर को जा रहा था। सड़क पर पानी भरा होने की वजह से युवक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के पास से गुजर रहा था। तभी युवक का हाथ खंभे पर लगे मीटर से छू गया और उसको करंट लग गया। उसको उपचार के लिए गांव के लोग श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed