फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth dies after being hit by pickup

फरीदाबाद: पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 13 Feb 2023 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by pickup
- पुलिस केस दर्ज करके जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। कैली गांव के पास हाईवे के सर्विस रोड पर पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
बापूनगर निवासी मृतक के पिता श्याम ने बताया है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे छोटे बेटे वंश के साथ कैली गांव के पास हाईवे के सर्विस रोड पर रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही पिकअप ने वंश को टक्कर मार दी। उसे तुरंत बल्लभगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना की पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


----------

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पर्वतिया कॉलोनी निवासी शिवजी राय ने बताया कि रविवार सुबह बाइक से एक जानकार को सामान पहुंचाने ओमेक्स सिटी जा रहे थे। अनखीर गोल चक्कर के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें उसका पांव टूट गया। एनआईटी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे मामले में संजय कॉलोनी निवासी अजय वर्मा ने मुजेसर थाना को बताया कि शनिवार रात ऑटो से वह बल्लभगढ़ जा रहा था। इस दौरान संजय कॉलोनी के पास टैंपो ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी। तीसरे मामले में मानव रचना शिक्षण संस्थान के अकाउंटेंट गीतू ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को सूरजकुंड रोड पर एक हादसे में वह घायल हो गईं। घर जाते समय सड़क किनारे पार्क में एक कार का अचानक दरवाजा खुलने से टकराकर वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed