फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth dies after being hit by an unidentified vehicle near Palla Bridge.

Faridabad News: पल्ला पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by an unidentified vehicle near Palla Bridge.
नोएडा से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में नए पल्ला पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक नोएडा से नौकरी कर देर रात अपने घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस को दी शिकायत तिलपत निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनके साढ़ू का बेटा लवीश 11 जुलाई को काम के सिलसिले में नोएडा गया था। 12 जुलाई की रात करीब 2:36 बजे उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह घर लौट रहा है। इसके कुछ समय बाद, करीब 3 से 3:30 बजे सूचना मिली कि पल्ला पुल और नए पल्ला पुल के बीच उसका सड़क हादसा हो गया है। लवीश अपनी मोटरसाइकिल से नोएडा से तिलपत लौट रहा था। आरोप है कि नए पल्ला पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण लवीश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पल्ला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed