फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth broke car glass, accused arrested

Faridabad News: युवक ने कार का शीशा तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth broke car glass, accused arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल एंक्लेव में बदमाश ने लोहे की पाइप मारकर एक कार का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बड़खल इंक्लेव निवासी अहसान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को शहजाद नामक युवक ने उसके घर पर पथराव किया था। उन्होंने इसका विरोध किया। काफी कहासुनी होने के बाद आरोपी लौट गया। 30 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे शहजाद अपनी कार से फिर आया। आरोपी ने लोहे के पाइप से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

--
चोरी छिपे बेच रहा था पटाखे, पुलिस ने दबोचा
फरीदाबाद। नंगला एन्क्लेव पार्ट एक स्थित सरपंच चौक पर दुकान में चोरी छिपे पटाखे बेचना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोहन अपने घर के सामने टीन के नीचे प्लास्टिक के बोरों में पटाखे रखकर बेच रहा है और तुरंत कार्रवाई की जाए। इस जानकारी पर पुलिस कार्रवाई करने के लिए सूचना देने वाले व्यक्ति को साथ लेकर मौके पर जाने लगी। वह व्यक्ति पुलिस को कुछ ही दूरी से हाथ से इशारा करके भाग गया, जबकि पुलिस ने टीन के नीचे से सोहन लाल को बोरों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। सभी बोरों में अलग-अलग प्रकार के बम, पटाखे व आतिशबाजी मिली। आरोपी पर पटाखे बेचने का लाइसेंस भी नहीं मिला। सभी पटाखों का वजन 80 किलो बरादम किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed