{"_id":"6a88a12f2954bd3dc802d718","slug":"youth-attacked-with-sticks-and-iron-rods-after-being-asked-his-caste-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77967-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जाति पूछकर युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जाति पूछकर युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र में जाति पूछने के बाद युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल ने कुलदीप, मोहित और चार-पांच अन्य युवकों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गाजीपुर रोड, डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे उसे बसीम ने काम के सिलसिले में सन्नी डेयरी के पास बुलाया था। वहां पहुंचने पर मोहित, कुलदीप और चार-पांच अन्य युवक मिले। आरोप है कि कुलदीप ने उसकी जाति पूछी, जाति बताने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। राहुल के अनुसार, कुलदीप ने डंडे से उसके सिर पर वार किया और हाथ-पैर, कमर व पीठ पर चोटें मारीं। जमीन पर गिरने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी जान बचा सका। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि राहुल की एमएलआर में बाईं आंख के ऊपर और नीचे चोट व सूजन मिली है। 20 अगस्त को थाना डबुआ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकायत में लगाए गए एससी/एसटी एक्ट से संबंधित आरोप फिलहाल साबित नहीं हुए हैं। संवाद