{"_id":"6a0cb66ecf1aa2472f06f3f6","slug":"youth-attacked-with-hammers-and-sticks-for-making-video-against-sports-minister-faridabad-news-c-24-1-pal1006-124267-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेल मंत्री के खिलाफ वीडियो बनाने पर युवक पर हथौड़े-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेल मंत्री के खिलाफ वीडियो बनाने पर युवक पर हथौड़े-डंडों से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पर कई लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर जान से मारने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसंत विहार कॉलोनी निवासी सिकंदर डागर (33) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी डागर ट्रेलर्स के नाम से बस अड्डा के पास दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे वह अपनी गाड़ी से दुकान जा रहा था। रेलवे फाटक के पास एक स्विफ्ट कार ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। कार से 3-4 युवक उतरे, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए।
पीड़ित के अनुसार हमलावरों के हाथों में हथौड़े, डंडे और एक के पास कट्टा था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। एक युवक ने उसके सिर पर हथौड़ा मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने हाथ अड़ाकर वार रोक लिया। हमलावरों ने जाते समय धमकी दी कि यदि भविष्य में मंत्री गौरव गौतम के खिलाफ कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी बंटी और प्रवीण की थी, वहीं कार में अज्ञात लोग सवार थे।
विज्ञापन
घायल अवस्था में पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में उसे बयान देने के लिए अयोग्य बताया था। बाद में फिट घोषित किए जाने पर बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों हाथों, पैरों और बाजू में गंभीर चोटों सहित कुल आठ चोटें दर्ज की गई हैं। कैंप थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।