{"_id":"6908f81d8b7a6d03600b8207","slug":"youth-attacked-with-brick-facial-bone-broken-faridabad-news-c-24-1-pal1006-119025-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक पर ईंट से हमला, चेहरे की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक पर ईंट से हमला, चेहरे की हड्डी टूटी
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के टीकरी ब्राह्मण गांव में इरशाद नाम के युवक पर ईंट से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता इरशाद ने पुलिस को बताया कि घटना 6 अक्तूबर की सुबह की है। वह रोजाना की तरह सरिया बांधने के काम पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में जब वह साहुन के घर के सामने अपने परिचित हारुन से बात कर रहा था तभी साहुन ने अचानक अपने घर के गेट से एक ईंट फेंककर उसके चेहरे पर मार दी। ईंट उसकी आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और चेहरे की हड्डी टूट गई।
पीड़ित की चीख सुनकर हारुन, मुबिन, सल्ली, सहाबुद्दीन सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और घायल इरशाद को उठाकर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी साहुन के खिलाफ जान से मारने की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद