फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth attacked with a battle-axe and a rod over a financial dispute.

Faridabad News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक पर फरसे और रॉड से हमला

Sat, 19 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a battle-axe and a rod over a financial dispute.
फरीदाबाद। रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक पर फरसे, रॉड और डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित युवक उधार दी गई रकम मांग रहा था, जिससे रंजिश रखते हुए आरोपी के भाई और उसके दोस्तों ने युवक को रास्ते में घेरकर पीटा।
विज्ञापन

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक के शरीर पर आठ चोटें आई हैं और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। भूपानी थाना ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पांच नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामगढ़ कॉलोनी निवासी फैजान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को गली में उसकी नीरज नाम के युवक से रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। जब वह रात करीब नौ बजे खाली ग्राउंड से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार शेखर, आदेश, विजय, सुमित, मानदेश और उनके 4-5 अन्य साथी आ गए। नीरज से पैसे मांगने पर रंजिश रखते हुए आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शेखर ने फैजान के सिर पर रॉड मारी, विजय ने पैर पर फरसे से वार किया और आदेश, मनदेश व सुमित ने डंडों से हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 14 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज समरी और एक्स-रे रिपोर्ट प्राप्त की गई, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पीड़ित ने 17 सितंबर को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed