{"_id":"6a455281709e733b8b0a278e","slug":"youth-arrested-with-400-banned-alprazolam-tablets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73764-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 400 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 400 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीगढ़ से गोलियां लाकर फरीदाबाद में बेचने की कर रहा था तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सेक्टर-28 मार्केट से एक युवक को 400 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के गांव कोडियागंज निवासी असलम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गांव भतौला, फरीदाबाद में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने इस संबंध में थाना सेक्टर-31 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार मंगलवार को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेक्टर-28 मार्केट में प्रतिबंधित गोलियां बेचने की फिराक में खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर असलम को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 400 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गईं।
जांच में सामने आया कि आरोपी फरीदाबाद में स्कूल वैन चलाने का काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह अलीगढ़ से अल्प्राजोलम की गोलियां खरीदकर फरीदाबाद में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।