फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth allegedly beaten to death over a financial dispute.

Faridabad News: पैसों के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या का आरोप

Tue, 07 Jul 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth allegedly beaten to death over a financial dispute.
सेक्टर-4 औद्योगिक क्षेत्र की घटना, गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था युवक
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को काबू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब के ठेके के पास रविवार रात 38 वर्षीय युवक प्रभात गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेनदेन के विवाद में चार से पांच लोगों ने मिलकर प्रभात की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



मृतक के भाई विकास के अनुसार प्रभात का चावला कॉलोनी स्थित माहेश्वरी कम्युनिकेशन के संचालक शिवम के साथ पैसों का लेनदेन था। रविवार शाम प्रभात अपने पैसे मांगने के लिए शिवम के पास गया था। आरोप है कि शिवम उसे सेक्टर-4 स्थित शराब के ठेके के पास ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया और शिवम, बजरंगी, रोहित उर्फ बोना सहित चार-पांच लोगों ने प्रभात के साथ मारपीट की। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी उसको मौके पर छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि प्रभात के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे। प्रभात एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार पैसों के विवाद के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डीसीपी प्रतीक का कहना है कि तीन आरोपियों को काबू कर लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed