फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young woman abducted and assaulted; gold locket snatched.

Faridabad News: युवती का अपहरण कर मारपीट, सोने का लॉकेट लूटा

Sat, 29 Aug 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Young woman abducted and assaulted; gold locket snatched.
अपराध शाखा सेक्टर-65 ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आईएमटी चौक क्षेत्र से ईको गाड़ी में युवती का अपहरण कर मारपीट और गले से सोने का लॉकेट लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव खेड़ी कलां निवासी योगेश नरवत उर्फ पंडित जी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईको गाड़ी, लूटा गया सोने का लॉकेट/कंठी और युवती को चोट पहुंचाने के लिए इस्तेमाल की गई बीयर की बोतल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की शाम गांव चंदावली के पास आईएमटी चौक क्षेत्र में युवती को अज्ञात ईको चालक ने अपनी गाड़ी में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया था। युवती की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। अपराध शाखा सेक्टर-65 प्रभारी जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे 20 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 24 अगस्त को आरोपी की शिनाख्त परेड (टीआईपी) कराई गई। पुलिस ने आरोपी को 27 अगस्त को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईको गाड़ी, लूटा गया सोने का लॉकेट और बीयर की बोतल बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना तिगांव में लूट का मामला दर्ज है। वहीं वर्ष 2020 में थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में गृहभेदन का मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed