{"_id":"6ab41df03250dc619f0a88b4","slug":"young-mans-head-smashed-with-sticks-and-clubs-when-he-intervened-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80828-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीच-बचाव करने गए युवक का सिर लाठी-डंडों से फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीच-बचाव करने गए युवक का सिर लाठी-डंडों से फोड़ा
विज्ञापन
गांव के युवक को बचाने पहुंचा था युवक
नंबर गेम- 6 नामजद पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रास्ते में कहासुनी और गाली-गलौज के बाद रंजिश रखते हुए आरोपियों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए गांव के युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत, एमएलआर और सीटी स्कैन रिपोर्ट के आधार पर सीकरी चौकी (थाना सेक्टर-58) पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
भनकपुर गांव निवासी रितिक ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 8:50 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार से उसकी कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि बाद में बाइक सवार ने रंजिश रखते हुए नगला होली चौक के पास अपने साथियों के साथ रितिक को रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रितिक को बचाने के लिए गांव का ही तुषार पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार बंटी और नेपाल ने तुषार के सिर पर लाठियों से वार किए। वहीं अर्जुन, प्रवीण, योगेश, गुलशन और एक महिला ने भी ईंट-पत्थर चलाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद