{"_id":"6acfc6434476d3466505aeb7","slug":"young-man-returning-home-with-milk-dragged-on-the-road-both-legs-broken-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82711-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दूध लेकर घर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीटा, तोड़े दोनों पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दूध लेकर घर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीटा, तोड़े दोनों पैर
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने डबुआ-गाजीपुर मस्जिद के पास किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दूध लेकर घर लौट रहे युवक को मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर घसीटा। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से ताबड़तोड़ वार कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। करीब चार मिनट तक पीड़ित को बेरहमी से पीटने के बाद आरोपियों ने आसपास की दुकानों पर पथराव भी किए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बेसुध हालत में सागर को लेकर बादशाह खान (बीके) नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर किया। परिजनों के मुताबिक, सागर के दोनों पैर टूट चुके हैं और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
डबुआ कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सागर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सागर अपने एक दोस्त के साथ दुकान से दूध लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह डबुआ-गाजीपुर में मस्जिद के पास पहुंचा तभी घात लगाकर बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिटाई की। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से घबराकर उसका दोस्त मौके से जान बचाकर भाग निकला।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं, जिनके आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले सागर के एक दोस्त का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें सागर भी मौजूद था। इसी रंजिश में मारपीट करने की आशंका है। एक टीम घायल के बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली रवाना कर दी गई है। बयान लेकर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
फुटेज के अनुसार बदमाशों ने सागर को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाजार की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह नकाबपोश आरोपी बेखौफ होकर करीब चार मिनट तक युवक पर डंडे बरसाते रहे और बीच-बीच में दुकानों की तरफ पत्थर फेंकते रहे। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपियों ने घायल सागर को सड़क पर पैर पकड़कर घसीटा भी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से भाग गए।