फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man cheated of Rs 93 lakh by giving online task

Faridabad News: ऑनलाइन टास्क देकर युवक से 93 लाख की ठगी

Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 93 lakh by giving online task
- एक अन्य मामले में युवक को 34 हजार का लगाया चूना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद लोग साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क देकर सेक्टर 29 निवासी एक युवक से 93 लाख की ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़ित को घर बैठे अच्छा मुनाफा कमाने के लालच दिया था। एक अन्य मामले में आरोपियों ने युवक से 34 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 निवासी रोहित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार जनवरी को उनके नंबर पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम सुमित दधिची लिख रखा था। संदेश में गूगल पर टास्क के तहत वेबसाइट आदि को रिव्यू करने की बातें लिखी थीं। आरोपी का कहना था कि इससे घर बैठे अच्छी कमाई हो सकती है। रोहित साइबर ठग के झांसे में आ गया और स्कीम में हिस्सा लेने के लिए हां कर दी। इसके बाद आरोपी रोजाना कुछ कुछ टास्क भेजते, जिसे रोहित पूरा कर देते। शुरूआत में आरोपियों ने उन्हें कुछ मुनाफा भी दिया ताकि विश्वास जमा सकें। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ा और पैसे निवेश कर मोटी कमाई के बारे में बताया। निवेश करने के बाद टास्क पूरा करने पर भी उन्हें मुनाफा दिखाया गया। कमाई होने के बाद पीड़ित अपने मुनाफे की राशि निकालने लगे तो आरोपी टैक्स भरने, जीएसटी काटने व अन्य कामों के नाम पर और पैसे मांगने लगे। धीरे-धीरे आरोपियों ने उनसे करीब 93 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 34 हजार रुपये निकाले
दूसरे मामले में आरोपियों ने डबुआ कॉलोनी निवासी सन्नी से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर करीब 34 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जनवरी को उनके पास एक युवक का फोन आया जो खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( एसबीआई ) का कर्मचारी बता रहा था। आरोपी ने उन्हें क्रेडिट कार्ड अपडेट करने व लिमिट बढ़ाने की स्कीम बताई। हां करने पर आरोपी ने उनसे क्रेडिट कार्ड के बारे में निजी जानकारी मांग ली। इसके बाद खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed