फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man cheated of Rs 9 lakh in the name of investment in startup company

Faridabad News: स्टार्टअप कंपनी में निवेश के नाम पर युवक से 9 लाख ठगे

Sat, 23 Nov 2024 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 9 lakh in the name of investment in startup company
अधिक मुनाफे का दिया झांसा, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुंबई की नई स्टार्टअप कंपनी में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में युवक ने 9 लाख रुपये गंवा दिए। युवक को पहले कुछ पैसे निवेश कर लालच दिया गया। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 2 निवासी राहुल चौधरी ने बताया कि 16 सितंबर को उनके पास रोहित कुमार नाम से एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने स्वयं को मॉर्गन स्टेनली कंपनी का प्रतिनिधि होने का दावा किया। उसने बताया कि कंपनी ने मुंबई में नया स्टार्टअप शुरू किया है। जिसके बाद व्हाट्सएप पर एक ग्रुप का लिंक भेजा गया। उस लिंक पर उन्होंने पहले कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसके बाद 22 सितंबर को उनके पास फोन आया और हाई नेट वर्थ अकाउंट खोलने को कहा, लेकिन वह इस वर्ग में नहीं आते थे। इसलिए उनका अकाउंट नहीं खुल सका। जिस पर साइबर ठग ने उनको समझाया कि शुरुआती 100 ग्राहकों के लिए एचएनआई अकाउंट मुफ्त में खोलने का ऑफर है। तो उन्होंने खाता खोलने के लिए कह दिया। युवक ने आरोपियों के बताए हुए लिंक पर क्लिक करके एप डाउनलोड कर लिया। उन्होंने एप पर अपने आधार कार्ड का नंबर डाल कर पंजीकरण कर लिया। पंजीकरण करने के बाद उनको बताया गया कि जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे, उतना ज्यादा मुनाफा होगा। उन्होंने ठगों के कहने पर ई ट्रेड एप पर 9 लाख 30 हजार 500 रुपये लगा दिए। रुपये वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed