फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man assaulted at petrol pump

Faridabad News: पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट

Sun, 06 Sep 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Young man assaulted at petrol pump
फरीदाबाद। अनखीर गांव के पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने पहुंचे युवक सुनील से राहुल समेत चार युवकों पर मारपीट करने का आरोप है। सुनील ने आरोपियों पर रास्ता रोककर बार-बार पीटने और जेब से 2500 रुपये छीनने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस की मौके पर तस्दीक में रुपये छीनने की पुष्टि नहीं हुई। सुनील ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को वह दोस्त पारस के साथ पेट्रोल पंप पर गया था। वहां राहुल और उसके साथ तीन युवक मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की, बचकर भागने पर रास्ता रोककर दोबारा पीटा और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। सुनील के अनुसार घटना पेट्रोल पंप के कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 3 सितंबर को सुनील का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया। रिपोर्ट में चेहरे, दांत, बाएं हाथ की उंगली और सिर पर चार चोट दर्ज हैं। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट की तस्दीक के बाद पुलिस ने राहुल समेत चार आरोपियों के खिलाफ 4 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed