फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young Man Assaulted After Being Lured Under the Pretext of a Party

Faridabad News: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक से मारपीट

Thu, 30 Apr 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young Man Assaulted After Being Lured Under the Pretext of a Party
फरीदाबाद। प्याली चौक क्षेत्र में दोस्तों द्वारा एक युवक को पार्टी के बहाने बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एनआईटी-1 निवासी जतिन शर्मा को घायल अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल जतिन ने बताया कि उसके दोस्त सागर भाटिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसे पार्टी के लिए एक ढाबे पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो पहले से ही पांच से सात लोग मौजूद थे। करीब दो घंटे तक पार्टी चलने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, वहां मौजूद युवकों ने अचानक उस पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed