फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You will be able to travel amidst greenery on the eight roads of the smart city

Faridabad News: स्मार्ट सिटी की आठ सड़कों पर हरियाली के बीच कर सकेंगे सफर

Sun, 06 Jul 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
You will be able to travel amidst greenery on the eight roads of the smart city
1.50 करोड़ की लागत से लगाए जाएंगे पौधे, मानसून में भरपूर मात्रा में मिल सकेगा पानी
विज्ञापन



मोहित शुक्ला



फरीदाबाद। प्रदूषण और तेजी से घटती हरियाली की चुनौतियों के बीच फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने आठ प्रमुख सड़कों को हरा-भरा बनाने का बीड़ा उठाया है। करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत वाली यह बागवानी योजना अब अमल में आ गई है। इसका उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना भी है।

एफएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, एक साल तक चलने वाली इस परियोजना में पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई, कटाई-छंटाई, उर्वरक डालने और जहां पौधे सूख चुके हैं, वहां नए पौधों का रोपण किया जाएगा। पहली बार इतने व्यवस्थित ढंग से हरियाली संवारने का काम हो रहा है। वहीं जानकारों का कहना है कि मानसून शुरू होने पर यह काम शुरू हो रहा है इसलिए जमीनी स्तर पर इसका लाभ अधिक होगा। मानसून के दौरान होने वाली बारिश नए पौधों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी वहीं सूखे पौधे हटाकर लगाई गए नई पौध को भी मानसून से काफी फायदा मिलेगा। छोटे पौधों को मानसून के दौरान भरपूर मात्रा में पानी मिल जाएगा जिससे उनके बड़े होने की उम्मीद अधिक रहेगी।
विज्ञापन



परियोजना की शुरुआत में आठों सड़कों का विस्तृत सर्वे कराया गया। जहां 25% से ज्यादा पौधे खराब मिले, वहां पौधरोपण का विशेष प्रावधान किया गया। जिन इलाकों में मिट्टी की गुणवत्ता कमजोर है, वहां ऑर्गेनिक खाद और अन्य पोषक तत्व डाले जा रहे हैं। एफएमडीए ने हर सड़क के लिए अलग टीम बनाईं हैं। ये टीमें नियमित अंतराल पर पौधों की कटाई-छंटाई और सिंचाई कर रही हैं। मानसून में नमी का अधिकतम लाभ लेने की रणनीति तैयार की गई है, ताकि पौधे तेजी से विकसित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य की समय-समय पर होगी समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि काम की साप्ताहिक समीक्षा होगी। ठेकेदारों को निर्देश हैं कि कहीं भी मानकों से समझौता न हो। यदि किसी इलाके में पौधे सूखते पाए गए तो तुरंत उनकी जगह नए पौधे लगाए जाएंगे। विभाग ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि अगर नागरिक पौधों को नुकसान होते देखें या पानी की कमी की सूचना दें तो विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा। नागरिकों की निगरानी से ही योजना सफल हो पाएगी।

लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

इस परियोजना का ठेका मार्च में पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से दिया गया। अप्रैल के पहले सप्ताह तक सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। ठेकेदार को स्पष्ट हिदायतें दी गई हैं कि काम तय समय सीमा में ही हो। किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के मुताबिक, मानसून के बाद जब पौधे जड़ें मजबूत कर लेंगे, तो हरियाली का असर साफ नजर आएगा। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ प्रदूषण में कमी और बेहतर सौंदर्य भी मिलेगा। शहर के जिम्मेदार नागरिकों की भागीदारी से यह योजना एक स्थायी बदलाव ला सकती है।


शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभाग की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में और भी योजनाएं शुरू होंगी। - देवेंद्र भड़ाना, एक्सईएन, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed