फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   You can participate in the quiz as part of the National Youth Festival until September 30.

Faridabad News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत 30 सितंबर तक क्विज में ले सकते हैं हिस्सा

Sat, 26 Sep 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
You can participate in the quiz as part of the National Youth Festival until September 30.
15 से 29 वर्ष के युवा माई भारत पोर्टल पर कर सकते हैं भागीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत ऑनलाइन क्विज से की गई है। इसमें जिले के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं।


युवा माई भारत पोर्टल और माई जीओवी पोर्टल के माध्यम से 30 सितंबर तक ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को क्विज में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी देने के साथ उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण और क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखने और संवाद में भाग लेने का अवसर देना है। विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों से तय समयसीमा के भीतर अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed