{"_id":"6834b9cd64cbe7e6d2082787","slug":"yoga-is-our-ancient-heritage-rajesh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43987-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग हमारी प्राचीन धरोहर : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग हमारी प्राचीन धरोहर : राजेश
विज्ञापन
गांव अटाली पांच दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार एवं पतंजलि किसान सेवा समिति फरीदाबाद के तत्वावधान में गांव अटाली स्थित राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय में पांच दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का शुभारंभ पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला अध्यक्ष राजेश भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
राजेश भाटी ने कहा कि इस वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘ एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ’ है। योग हमारी प्राचीन धरोहर है। योग के माध्यम से हम निरोग रह सकते हैं। हमें अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए। प्रतिदिन योगाभ्यास करें। योग से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। जिला प्रभारी अजीत भाटी, संरक्षक इंद्रजीत, तहसील प्रभारी अजय शास्त्री ने लोगों को योग के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की एक कला और विज्ञान है। योग के आठ अंग यम ,नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर लहरी सैनी, गिरिराज सैनी, कर्मवीर, पंडित लख्मीचंद, चौधरी पूरण, पप्पू जांगड़ा, पंडित कुंदन, मदन, राजेंद्र शांडिल्य, सतीश पाराशर भी मौजूद थे।