फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Year Ender 2021 hope 2022 in coming year boating in badkhal lake public wifi to install automatic parking

उम्मीद 2021: नए साल में बड़खल झील में कर सकेंगे बोटिंग, फरीदाबाद में स्मार्ट सड़कों पर वाई-फाई के साथ ले सकेंगे सेल्फी

Fri, 24 Dec 2021 11:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Dec 2021 11:09 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि नए साल में शहरवासी बड़खल झील बोटिंग आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्ट सड़कों पर वाई-फाई और सेल्फी प्लाइंट पर सेल्फी ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Year Ender 2021 hope 2022 in coming year boating in badkhal lake public wifi to install automatic parking
बड़खल झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल-2021 विदा होने वाला है। साल के शुरुआती दिनों से कोरोना की दूसरी लहर का लोगों को सामना करना पड़ा है। फरवरी में शुरू हुआ कोरोना के पीक ने मई-जून तक लोगों को खूब परेशान किया। ऐसे में लोगों को अपनों की जान के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े।

विज्ञापन


ऑक्सीजन को लेकर खासी मारामारी देखने को मिली। इससे स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में कई स्मार्ट सिटी के कई बड़े प्रोजेक्ट प्रभावित हुए। इसमें बड़खल झील प्रमुख है। कोरोना महामारी में विधायक सीमा त्रिखा का डीम प्रोजेक्ट बड़खल झील को फिर से उभारने का काम ठप हो गया। आलम यह रहा कि जिस बड़खल झील में इस साल तक पानी आना था।
विज्ञापन


काम बंद होने से उसको चालू करने का लक्ष्य मार्च 2022 आगे बढ़ गया और इससे लोगों की बोटिंग करने की इच्छा दब कर रह गई। हालांकि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि नए साल में शहरवासी बड़खल झील बोटिंग आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्ट सड़कों पर वाई-फाई और सेल्फी प्लाइंट पर सेल्फी ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 की उपलब्धियां

- शहर को पहला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मिला। यहां लगे करीब 1300 सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। रेड लाइट नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऑनलाइन चालान व्यवस्था शुरू की गई। 
- स्मार्ट सिटी की जनता को स्मार्ट पार्क की सौगात लंबे इंतजार के बाद मिल गई है। शहरवासियों के लिए पहला स्मार्ट पार्क सेक्टर-21 में लोगों के खोला गया। इस पार्क में बच्चों और बड़ों के लिए काफी सुविधाएं है। वाई-फाई व सीसीटीवी से लैस इस पार्क में बच्चों के लिए किड्स प्ले जोन, बड़ों के लिए आधुनिक एक्सरसाइज की मशीनें, स्टाइलिश बेंच, डिस्प्ले मेसेज स्क्रीन, एक्यूआई यंत्र, एम्फीथियेटर समेत कई सुविधाएं हैं।
- बारिश के मौसम में लोगों जलभराव से निजात दिलाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बरसाते नाले बनाए गए। डिस्पोजल तैयार किए गए।
- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बदरपुर बोर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक हाईवे को तिरंगा थीम में सजाया गया। 
- शहर की स्ट्रीट लाइटों को सर्वे कराया गया। जिसमें अधिकांश स्ट्रीट लाइटों की रोशन नियमित अनुपात से कम मिली। इसके लिए चौक-चौहारों पर हाईमास्क लाइटें लगाई गई।

साल-2022 से उम्मीद

- शहर में तीन स्मार्ट सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि इन्हें साल 2022 के शुरूआती महीनों में लोगों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। सड़कों 70 प्रतिशत तक कार्य हो चुके हैं। बस फिनिसिंग के कार्य बचे हैं। 
- एतिहासिक बड़खल झील की की खूबसूरती लौटेगी। झील को फिर से उभारने के लिए सेक्टर-21ए में एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। यहां से बड़खल झील तक पाइप लाइन बिछा दी गई है। अब केवल झील के अंदर की दरारों को भरने और बाहर के एरिया का निर्माण कार्य बाकी बचा है। इसे साल-2022 में चालू कर दिया जाएगा। इससे शहर के साथ एनसीआर के लोगों के लिए एक नया पिकनिक स्पॉट मिलेगा। 
- ओल्ड फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी की ओर से पहली ऑटोमेटिक स्मार्ट पार्किंग चालू की जाएगी। यहां एक समय में 200 गाड़ियां पार्क होंगी। यहां पार्किंग की पूरी व्यवस्था कंप्यूटराइज होगी। 
- स्मार्ट सिटी प्रपोजल में ऐेतिहासिक बराही तालाब को भी गुलजार करने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार यह तालाब आठ एकड़ में है। इसके आसपास नगर निगम दुकानें बनाएगा और बीच में पार्क या फिर अन्य गतिविधियां हो सकती हैं। अधिकारियों के अनुसार इसके अंदर स्वीमिंग पूल का भी लोग आनंद ले सकेंगे। 
- लेेगों का सड़कों को जहां-तहां खड़ी होने वाली गाड़ियों की अवैध पार्किंग से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी एप तैयार कर रहा है। जिसमें सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी होने वाली गाड़ियों की सूचना मिलते ही उसे उठा लिया जाएगा।

लोगों से बातचीत

झील में पानी भरने केे लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसकी मांग विधानसभा में भी उठाई गई है। हमारा प्रयास है कि अगले साल इसमें पानी हो और लोग एक पर्यटन स्थल के रूप में प्रयोग कर सके।- सीमा त्रिखा, विधायक

शहर में सड़कों की हालत बेहद खराब है। साल 2022 में स्मार्ट सड़के बनने और उन पर वाई-फाई की सुविधा मिलने से शहर को देश दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी। वहीं लोगों को टूटी सड़कों को छुटकारा मिलेगा।- विवेक चौहान, सेक्टर-22

शहर वासियों को स्मार्ट सुविधाओं देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। साल 2022 में शहरवासी जहां एक ओर एतिहासिक बड़खल झील में बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। वहीं स्मार्ट सड़कों पर वाई-फाई, की सुविधा। ऑटोमेटिक पार्किंग की सुविधा मिलेगी।- डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed