फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Yamuna water level decreased

Faridabad News: यमुना का पानी हुआ कम, मुश्किलें बढ़ीं

Fri, 22 Aug 2025 10:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level decreased
जलभराव से घरों में रखा सामान और फसलें हुईं चौपट, मुआवजे की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बसंतपुर और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से यमुना का पानी भरने के कारण लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। अब यमुना का पानी कम हो गया है लेकिन किसानों व ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। घरों में रखा फर्नीचर व अन्य सामान खराब हो गया है। वहीं फसल भी चौपट हो चुकी है। लोगों का कहना है कि अगर सरकार मदद नहीं करेगी तो रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।


स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में धान, बाजरा और सब्जियों की फसल पूरी तरह सड़ चुकी है। कई जगहों पर घरों में रखा अनाज व पशुओं का चारा भी खराब हो गया। इससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत मौके पर सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि कई बार यमुना का पानी बढ़ने पर यहां जलभराव हो जाता है। इस बार पानी कई दिनों तक खेतों में भरा रहा जिससे पूरी फसल चौपट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed