फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wrestlers displayed their strength in a wrestling match in Jawa village on Bhai Dooj.

Faridabad News: भाई दूज पर जवा गांव में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Fri, 24 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their strength in a wrestling match in Jawa village on Bhai Dooj.
मुख्य कुश्ती 31,000 की घोषित की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। भाई दूज के पावन पर्व पर फरीदाबाद जिले के गांव जवा में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन में आसपास के कई जिलों से नामी पहलवानों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन गांव के सरकारी स्कूल परिसर में किया गया, जहां सुबह से ही ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दंगल की शुरुआत पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि के साथ की गई। आयोजकों ने बताया कि यह दंगल हर वर्ष पंडित सत्य प्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है, जिससे गांव में खेलों के प्रति रुचि बनी रहे और युवाओं को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों की ओर प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन


दंगल में कुल कई रोमांचक मुकाबले हुए। शुरुआती कुश्तियों की राशि 2100 रुपये रखी गई थी, जबकि लास्ट में होने वाली मुख्य कुश्ती 31,000 की घोषित की गई, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि 2100 रुपये की कुश्ती में किसी भी कुश्ती में बराबरी होने पर इनाम नहीं दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों में जीत का जोश और भी अधिक देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेफरी की जिम्मेदारी मानसिंह मलिक, ऋषि मलिक, लक्ष्मण मलिक और आकाश मलिक ने बखूबी निभाई। सभी मुकाबले निष्पक्ष और खेल भावना के अनुरूप कराए गए। सभी पहलवानों और दर्शकों ने यह निर्णय स्वीकार किया कि रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य रहेगा।

दंगल के समापन पर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed