{"_id":"6a40151a9fb95da4e50312ac","slug":"working-couples-to-face-less-worry-60-new-anganwadi-cum-creches-to-open-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73392-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कामकाजी दंपतियों की चिंता होगी कम, जिले में खुलेंगे 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कामकाजी दंपतियों की चिंता होगी कम, जिले में खुलेंगे 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को मिलेगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नौकरी पर जाने वाले माता-पिता के लिए छोटे बच्चों की देखभाल की समस्या जल्द कम हो सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग जिले में 60 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद चयनित क्षेत्रों में क्रेच स्थापित किए जाएंगे, जहां छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों की देखभाल की व्यवस्था होगी।
फरीदाबाद में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनमें माता और पिता दोनों नौकरी करते हैं। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से बेहतर संपर्क होने के कारण शहर में दूसरे राज्यों से आकर बसने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे परिवारों के सामने बच्चों की देखभाल एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। कई परिवार निजी डे-केयर सेंटर और प्ले स्कूलों पर निर्भर हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पास सीमित विकल्प हैं।
गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त सुविधा
विभाग के अनुसार बीपीएल परिवारों के बच्चों को क्रेच की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अन्य परिवारों से नाममात्र का शुल्क लिया जाएगा। केंद्रों में बच्चों के खेलने, आराम करने और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था होगी। साथ ही प्रशिक्षित कार्यकर्ता बच्चों की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक पल्ला, सेहतपुर, एतमादपुर, ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के विभिन्न इलाकों में नए केंद्र स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं। इन स्थानों का चयन कामकाजी परिवारों की संख्या और जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया है।
पहले से संचालित हैं 1294 आंगनबाड़ी केंद्र
जिले में वर्तमान में 1294 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां तीन लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। पहले चरण में 10 आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू किए जा चुके हैं। विभाग अब दूसरे चरण में 60 नए केंद्रों के माध्यम से इस सुविधा का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।
नए आंगनबाड़ी सह क्रेच शुरू करने का प्रस्ताव महिला एवं बाल विकास निदेशालय को भेजा गया है। बजट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-मीनाक्षी चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी