फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Workers made aware on International Labour Day

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया जागरूक

Sat, 02 May 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Workers made aware on International Labour Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर तीन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर लेबर चौक सेक्टर-14, 15, लेबर चौक बड़खल फ्लाईओवर तथा श्रम न्यायालय फरीदाबाद में आयोजित किए गए।यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष संदीप गर्ग के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह ने श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के महत्व के बारे में सरल शब्दों में बताया। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया कि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन




डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं ने भी शिविरों में उपस्थित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जॉब कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। श्रमिकों को यह भी बताया गया कि जॉब कार्ड बनवाने के बाद वह विभिन्न प्रकार की सरकारी सुविधाओं और आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जागरूकता शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। शिविरों में श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और सभी ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed