फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Worker electrocuted while working on power line

Faridabad News: बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से कर्मचारी झुलसा

Wed, 24 Sep 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Worker electrocuted while working on power line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद। मवई गांव में बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से कर्मचारी झुलस गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कर्मचारी का नाम बबलू है और वो बिजली निगम के ठेकेदार अखिल श्रीवास्तव के अधीन काम करता है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के खेड़ी उपखंड के अंतर्गत आने वाले मवई गांव में मंगलवार दोपहर यह हादसा हुआ। काम करने के दौरान बिजली सप्लाई चालू होने से लाइन पर काम कर रहा बबलू झुलस गया। वो मवई गांव में 22 एकड़ जमीन के लिए आने वाली सप्लाई लाइन में खराबी ठीक करने गया था। ग्रामीणों के अनुसार कर्मचारी लाइन को दुरुस्त कर रहा था, तभी बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस मामले को लेकर जब बिजली निगम के खेड़ी उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चावला से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed