फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Worked at a street vendor in the morning, then studied at school, achieved 94 percent.

Faridabad News: सुबह रेहड़ी पर काम, फिर स्कूल की पढ़ाई, हासिल किए 94 फीसदी

Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Worked at a street vendor in the morning, then studied at school, achieved 94 percent.
-वाणिज्य संकाय में 500 में से 471 अंक प्राप्त कर रहे स्कूल में प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हर रोज सुबह-शाम पिता के साथ रेहड़ी लगाकर हाथ बंटाने वाले विद्यार्थी ने सफलता के शिखर को छुआ है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी गगन ने 12वीं कक्षा में वाणिज्य संकाय में 500 में से 471 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल कर माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। हर दिन सुबह पिता के साथ रेहड़ी लगाता है और उसके बाद स्कूल जाकर पढ़ाई करता था।
शाम को भी पिता के साथ रेहड़ी लगाता है। इसके बावजूद रोजाना पांच से आठ घंटे पढ़ाई करके गगन ने सफलता हासिल की है। इस मेधावी छात्र को स्कूल प्रबंधन की ओर फीस में विशेष छूट दी जाती थी। इसके साथ ही उन्हें एक निजी कोचिंग संस्थान की ओर से मुफ्त शिक्षण दिया जा रहा था। वह अपने मेहनत के बल पर सीए की पढ़ाई करना चाहते हैं। वह इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता का हाथ मानते हैं। उनका कहना है कि अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय के बेहतरीन कॉलेज में दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं।
विज्ञापन

गगन का कहना है कि वह सुबह आठ बजे रेहड़ी लेकर दुकान पर चला जाता है। इसके बाद वह दुकान लगाने के बाद स्कूल चला जाता था। स्कूल से करीब तीन बजे वापस आने के बाद कुछ देर दुकान पर बैठकर घर जाता था। इसके बाद वह दोबारा शाम पांच बजे आता था। करीब एक घंटे पिता का हाथ बंटाने के बाद वह वापस घर लौट आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

कुल अंक
500/ 471
अर्थशास्त्र : 94
बिजनेस : 96
एकाउंट्स : 95
गणित : 93
अग्रेजी : 93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed