{"_id":"64c54926d7e51218200a8115","slug":"work-on-delhi-mumbai-expressway-intensified-before-the-tour-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10341-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज हुआ काम
विज्ञापन
बारिश के कारण एनएचएआई के चेयरमैन का दौरा रद्द, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
फरीदाबाद में बाईपास रोड को एक्सप्रेसवे की लिंक रोड के रूप में तब्दील किया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लिंक रोड का एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव का दौरा शनिवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि दौरे से पूर्व आधी-अधूरी तैयारियों के कारण अधिकारियों के हाथ-पांच फूल गए थे। दौरे की अगली तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। परियोजना की डेडलाइन अगस्त 2023 है, लेकिन काम अभी पूरा होने में करीब एक साल का समय लग जाएगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लिंक रोड नोएडा में डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर कालिंदी कुंज होते हुए सोहना तक बनाई जा रही है। फरीदाबाद में बाईपास रोड को एक्सप्रेसवे की लिंक रोड के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इसके लिए सड़क को चौड़ा कर 12 लेन का बनाया जा रहा है। सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास, फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड बनाई जा रही हैं। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क सिक्स लेन बनाई जा रही है। दोनों तरफ तीन-तीन लेन की सर्विस रोड का निर्माण हो रहा है, जिससे शहर का लोकल ट्रैफिक गुजरेगा। एनएचएआई की ओर से शनिवार को चेयरमैन संतोष यादव को दौरा करना था। रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश के कारण इसे रद्द दिया गया। वहीं एक माह में सेक्टर-62 से सेक्टर-37 तक निर्माण पूरा करना भी आसान नहीं है। एक्सप्रेसवे पर कई जगह निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे निर्माण कार्य में देरी होना बताया गया है।
तीन भागों में बन रहा एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे का निर्माण तीन भागों में हो रहा है। दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर मिंडकोला गांव के बीच 59 किलाेमीटर है। भाग एक के तहत दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर के पास से कालिंदी कुंज तक करीब नौ किलोमीटर एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। इनमें सात किलोमीटर एलिवेटिड है। इसके बाद आगरा नहर के साथ-साथ सेक्टर-37 शवदाह गृह के पास आकर बाईपास से जुड़ जाएगा। भाग दो मलरेना पुल तक 24 किलोमीटर है। तीसरा भाग मलेरना पुल से सोहना तक 26 किलोमीटर है। सोहना के अलीपुर से दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा भी यहीं से जुड़ा है।
विज्ञापन
80 प्रतिशत काम हुआ
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना की डेडलाइन अगस्त 2023 तय की है। फिलहाल बाईपास पर लगभग सभी चौराहों पर अंडरपास का निर्माण 60 से 80 प्रतिशत तक हो चुका है। बड़ौली के सामने एलिवेटेड पुल भी बनाया जा रहा है। चंदावली चौराहे पर भी अंडरपास निर्माण के लिए काम शुरू हो गया है।