फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work of making stall for Surajkund fair started

Faridabad News: सूरजकुंड मेले के लिए स्टाॅल बनाने का काम शुरू

Mon, 25 Nov 2024 03:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Work of making stall for Surajkund fair started
58.10 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे 1100 से अधिक स्टाॅल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम ने अरावली की वादियों में सूरजकुंड में लगने वाले 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में नए हट्स (स्टाॅल) बनाने व मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। निगम द्वारा मेले में 1100 से अधिक हट्स लगभग 58.10 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे। वर्ष 2025 में लगने वाले मेले में पार्टनर कंट्री के रूप में बिम्सटेक देश भागीदारी करेंगे। इस कारण अंतरराष्ट्रीय मेले में ज्यादा हस्तशिल्पकारों के आने की उम्मीद हैं।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला हस्तशिल्प और कला के शौकीनों के लिए बहुत अहम होता है। इस मेले में हस्तशिल्पकारों के साथ-साथ, हथकरघा कारीगर, लोक कलाकार, लोक संगीतकार और लोक नर्तक भी आते हैं। इस मेले में हर साल किसी एक राज्य को थीम बनाकर उसकी कला, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक परिवेश को दिखाया जाता है। हालांकि, अभी मेले की थीम स्टेट के बारे में फैसला होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन


वहीं, मेले के नोडल अधिकारी यूएस भारद्वाज ने बताया कि थीम स्टेट के लिए पहले पांच स्टेट को पत्र भेजा गया था। सभी स्टेट मेले में भागीदारी के लिए तैयार हैं। इसमें से पर्यटन निगम ने राजस्थान और मध्यप्रदेश का नाम थीम स्टेट के लिए आगे रखा है। इसमें से किसी एक राज्य को ही थीम स्टेट बनाया जाना है। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक चल रही है। पिछले वर्ष 2024 में 37वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में गुजरात थीम स्टेट बना था। जबकि तंजानिया पार्टनर कंट्री था। हर वर्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाता है। 17 दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न देशों और राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति और कलां को प्रस्तुत करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed