फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work in government departments will remain closed due to strike by central trade union and employee unions.

Faridabad News: केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी संघों की हड़ताल से सरकारी विभागों में कामकाज रहेगा बंद

Thu, 15 Feb 2024 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Work in government departments will remain closed due to strike by central trade union and employee unions.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं कर्मचारी संघों की फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। इस हड़ताल में रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहने की संभावना है। नगर निगम के सभी कार्यालयों में कामकाज नहीं होंगे। बिजली कर्मियों के दोनों प्रमुख यूनियन हड़ताल में शामिल होने से दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। वहीं, भारत बंद को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य की ओर से डीसीपी स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने जोन में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

हड़ताल में एचएसवीपी, सिंचाई, स्वास्थ्य,लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अनेक विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह व सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने दावा किया कि हड़ताल पूरी तरह सफल रहेगी। कर्मचारी बीके चौक और मजदूर उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित हो कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों के प्रमुख ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के नेताओं ने बृहस्पतिवार को सभी सब डिवीजन सहित शिकायत केंद्रों का दौरा किया। बैठक कर कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इसमें यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कथित कर्मचारी, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों और कर्मचारियों की लंबित मांगों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये से अवगत कराते हुए 16 फरवरी की हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर यूनियन के नेता डालचंद शर्मा, मनोज जाखड़ केंद्रीय सदस्य, कृष्ण कुमार कालीरमन ,सर्कल सचिव, रामचरण पुष्कर टीएस सर्कल सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
भारत बंद आज, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

फरीदाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के हड़ताल के आह्वान को लेकर शहर में पुलिस भी अलर्ट पर है। कानून व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने बृहस्पतिवार को सभी डीसीपी को अपने अपने जोन की कमान संभालने के निर्देश दिए हैं। सभी एसीपी अपने से संबंधित थाना इलाकों की सीमाओं पर मुस्तैद हैं। पुलिस के अधिकारी यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क साधकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रर्दशन को लेकर बात करने में जुटे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान के चलते पुलिस ने तैयारी कर ली है। बॉर्डर इलाके में पुलिस आने जाने वाले वाहनों की नजर रख रही है। पुलिस का खुफिया विभाग व थाना प्रभारी किसान यूनियन व कर्मचारी यूनियनों से भी संपर्क साधे हुए हैं।
साइबर सेल से माध्यम से पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने बताया, फरीदाबाद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। लोगों से अपील है किसी के बहकावे या उकसावे में आकर कानून व्यवस्था को न बिगाड़े। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय परिस्थिति से निपटने के लिए भी पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
---
खुली रहेगी ओपीडी और इमरजेंसी सेवा

भारत बंद के आह्वान पर शहर में मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए बीके अस्पताल के अधिकारियों ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने का फैसला लिया है। इस दौरान बीके अस्पताल की ओपीडी और आपातकालीन सेवा मरीजों के लिए खुली रहेंगी।

---
बिजली कर्मचारी नहीं दे रहे समर्थन
भारत बंद होने के चलते हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन भाग नहीं ले रहा है। जिसके चलते अगर कोई बिजली से संबंधित समस्या शहर में होती है तो कर्मचारी उसको समय पर ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed