फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work done in 6 years heavy on 54 years of work: Gurjars

6 साल में किए गए कार्य 54 वर्ष के काम पर भारी : गुर्जर

Thu, 14 Jan 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Work done in 6 years heavy on 54 years of work: Gurjars
6 साल में किए गए कार्य 54 वर्ष के काम पर भारी : गुर्जर
विज्ञापन

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नीमका गांव में बृहस्पतिवार को लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से छह साल में किए गए कार्यों को पूर्व की सरकारों के 54 वर्ष में किए गए काम पर भारी बताया। इस दौरान भाजपा विधायक राजेश नागर ने नीमका में बरात घर, श्मशान घाट गेट, खेल स्टेडियम, व्यायामशाला, गोशाला और स्कूल के कमरों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा भी विकास कार्यों के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए। उन्होंने किसानों की भूमि को हड़पने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया। सर्वोच्च न्यायालय में किसान आंदोलन का मसला हल किया जाएगा। किसानों के तीनों कानून किसान हित में है। उन्होंने कहा कि यह किसान की आय को दोगुना करने में कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा और भी आगे के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच केसराम ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक राजेश नागर का स्वागत कर उन्हें पगड़ी बांधकर, शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रूपी सरपंच, पूर्व सरपंच राजवीर, पूर्व सरपंच अजीत, खड़क सिंह, जयवीर चंदीला, रूपचंद सरपंच, वीरपाल, मिर्जापुर के सरपंच महिपाल आर्य, पिंकू सरपंच और संजू चपराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed