फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Work at the labour hub will now be allocated via tokens; wage payments will also be monitored.

Faridabad News: लेबर चौक पर अब टोकन से मिलेगा काम, मजदूरी भुगतान पर भी रहेगी नजर

Sat, 04 Jul 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Work at the labour hub will now be allocated via tokens; wage payments will also be monitored.
लेबर चौक पर परियोजना का शुभारंभ करते विपुल गोयल फोटो जिला प्रशासन
लेबर चौक पर आने वाले प्रत्येक श्रमिक का पंजीकरण किया जाएगा, मंत्री विपुल गोयल ने व्यवस्था का शुभारंभ किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रोजगार की तलाश में रोज सुबह लेबर चौक पहुंचने वाले दिहाड़ी श्रमिकों के लिए अब काम मिलने की प्रक्रिया बदलने जा रही है। सेक्टर-14 लेबर चौक पर शुक्रवार से क्रम में श्रम नामक टोकन आधारित लेबर चौक प्रबंधन प्रणाली शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था का उद्देश्य रोजगार आवंटन में पारदर्शिता लाना, सभी श्रमिकों को समान अवसर देना और मजदूरी भुगतान की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-14 गोलचक्कर स्थित लेबर चौक पर इस व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का पंजीकरण, कार्य आवंटन और रिकॉर्ड पूरी तरह तकनीक आधारित होगा। इससे लेबर चौकों पर अव्यवस्था कम होगी और रोजगार वितरण अधिक व्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से हो सकेगा।

नई व्यवस्था के तहत लेबर चौक पर आने वाले प्रत्येक श्रमिक का पंजीकरण किया जाएगा और टोकन जारी होगा। यदि किसी दिन सभी श्रमिकों को काम नहीं मिल पाता है तो जिन श्रमिकों को रोजगार नहीं मिला उन्हें अगले दिन प्राथमिकता दी जाएगी। इससे रोजाना सबसे पहले पहुंचने की होड़ कम होगी और लंबे समय तक काम से वंचित रहने की स्थिति भी नहीं बनेगी।
विज्ञापन


मजदूरी भुगतान पर भी रहेगी निगरानी

प्रणाली का एक अहम पहलू यह भी है कि यदि कोई ठेकेदार किसी श्रमिक को काम पर ले जाने के बाद तय मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं करता है तो उसकी जवाबदेही तय की जा सकेगी। इससे दिहाड़ी मजदूरों को समय पर पारिश्रमिक मिलने की संभावना बढ़ेगी और भुगतान संबंधी विवादों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रमिक कल्याण की अन्य योजनाओं का भी जिक्र

कार्यक्रम में मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने न्यूनतम वेतन में वृद्धि लागू की है और श्रम मित्र मोबाइल एप के माध्यम से श्रमिकों तथा नियोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। साथ ही श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed