{"_id":"68a4b3a0941fa7b14308a401","slug":"won-carrom-and-basketball-matches-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49457-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैरम और बास्केटबॉल के मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंचे 9 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैरम और बास्केटबॉल के मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंचे 9 खिलाड़ी
Tue, 19 Aug 2025 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
- अंडर 11 और अंडर 14 में हुए मुकाबले, शिवनादर स्कूल में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के शिवनादर स्कूल में मंगलवार को अंडर 11 के कैरम और अंडर 14 के जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले हुए। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बास्केटबॉल से 4 वहीं कैरम से 5 खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई।
कैरम में बालिका वर्ग में चारू (एमवीएन स्कूल) ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे और पांचवें स्थान पर भी (एमवीएन) से जसगुन और अनिका रहीं। इसके अलावा तीसरे और चौथे पायदान पर भव्या (एमरल्ड) और गीतिका (जीबीएन) रहीं। बालक वर्ग में मौलिक (जीबीएन) ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर हरमन (एमवीएन) रहे जबकि तीसरे और चौथे पर शिवा (उर्मिला स्कूल) और वेदांत (जीबीएन) रहे। वहीं, पांचवां स्थान कार्तिक (एमवीएन) ने प्राप्त किया। इसके अलावा बास्केटबॉल में बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। इनमें शिवनादर स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे पर एमवीएन की टीम रही। तीसरे और चौथे पायदान पर तक्षिला और आइकर स्कूल की टीमें रहीं। जीत के बाद मौजूद आयोजकों और खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।