फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women will now run 78 closed ration depots in the district - Deputy Commissioner

Faridabad News: जिले में 78 बंद पड़े राशन डिपो को अब महिलाएं चलाएंगी - उपायुक्त

Tue, 01 Aug 2023 07:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Aug 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Women will now run 78 closed ration depots in the district - Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब महिलाओं को बंद पड़े 78 राशन डिपो चलाने के लिए देगा। विभाग ने इसके लिए सूची जारी कर दी है। इनमें से 23 डिपो शहरी और 55 डिपो ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इसके लिए महिलाओं को अब सात अगस्त तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पोर्टल को 29 जुलाई को शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत राशन डिपो में हिस्सेदारी की घोषणा की थी। इस पर उन्होंने काम करते हुए शनिवार को इस पोर्टल को शुरू कर दिया है। जिले में राशन के 78 डिपो किन्हीं कारणों से बंद थे। इन डिपो को अब महिलाओं से चलवाया जाएगा। इसके लिए विभाग को मुख्यालय से भी निर्देश मिले हैं। इसमें उन्होंने विभाग को निर्देश दिए थे कि महिलाओं की राशन डिपो में हिस्सेदारी बैकलॉग से पूरी की जाए। इसके चलते जिले में फिलहाल बंद पड़े राशन डिपो को चलवाया जाएगा। ताकि महिलाओं का राशन डिपो में 33 प्रतिशत कोटा पूरा किया जा सके। हालांकि जिले में वर्तमान में 658 राशन डिपो हैं। इनमें से 98 राशन डिपो महिलाएं चला रही हैं, जबकि 560 राशन डिपो पुरुष चला रहे हैं। जिले में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी बैकलॉग के माध्यम से पूरी करने के लिए 217 राशन डिपो इनके हिस्से में आते हैं। विभाग ने फैसला लिया है कि अब भविष्य में जिस भी डिपो पर अनियमितता मिलने के कारण बंद करना होगा, उन राशन डिपो को विभाग महिलाओं की हिस्सेदारी पूरी करने के लिए आवंटन करेगा।
विज्ञापन


ये हैं नियम व शर्तें

राशन डिपो लेने के लिए आनलाइन पोर्टल सरल पर सात अगस्त तक आवेदन करना होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन कर्ता की आयु 21 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। हरियाणा पीडीएस कंट्रोल आर्डर 2023 के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षित सीट अनुसार किए जाएंगे। जिला में सभी गांव, वार्डों की आरक्षित सीटों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, एनआईटी फरीदाबाद -8168792654, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद - 9818464415, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, बल्लभगढ़ - 8076060035 नंबर पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में बंद पड़े डिपो की संख्या

बल्लभगढ़ - 46
ओल्ड फरीदाबाद - 31

एनआईटी फरीदाबाद : 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed