फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women will lead the Agrasen procession, accompanied by Dandiya and Garba.

Faridabad News: डांडिया और गरबा के साथ महिलाएं करेंगी अग्रसेन शोभायात्रा की अगुवाई

Sat, 10 Oct 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Women will lead the Agrasen procession, accompanied by Dandiya and Garba.
11 अक्तूबर को निकलेगी शोभायात्रा, स्वागत के लिए बनेंगे 17 द्वार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार महिलाएं डांडिया और गरबा नृत्य के साथ शोभायात्रा की अगुवाई करेंगी। आयोजन में नासिक बैंड, सफेद घोड़े और आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी।

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा संयोजक दिनेश गोयल की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। समिति के प्रधान एडवोकेट दिनेश गोयल ने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर में 17 स्वागत द्वार बनाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर लोग शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं को महाराजा अग्रसेन के विचारों और सामाजिक परंपराओं से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पार्षद मुकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति के अनुसार, महिलाओं ने डांडिया और गरबा की रिहर्सल भी शुरू कर दी है। महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति इस बार शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में श्री अग्रसेन समाज (पंजीकृत), फरीदाबाद के उपाध्यक्ष डॉ. संजय गर्ग सहित अधिवक्ता नरेश मित्तल, अशोक गर्ग, परमानंद गोयल, सरिता गोयल और समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed