फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women took to the streets after being fired from the company.

Faridabad News: कंपनी से निकाले जाने पर सड़क पर उतरी महिलाएं

Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets after being fired from the company.
- मेवला महाराजपुर के पास प्रदर्शन कर प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कंपनी से निकाले जाने के विरोध में महिलाओं ने मेवला महाराजपुर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे मित्रा कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम कर रही थीं, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें एक-एक करके नौकरी से हटाया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि नौकरी से हटाने के लिए मेकअप और बिंदी लगाने का कारण बताया जा रहा है।

कर्मचारियों के अनुसार, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि काम के दौरान मेकअप और बिंदी लगाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे न तो बिंदी लगाकर कंपनी जाती हैं और न ही मेकअप करके काम पर आती हैं। इसके बावजूद उन्हें जबरन नौकरी से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारी मनीता ने आरोप लगाया कि सभी कर्मचारियों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की संख्या कम करने की बात कही जाती है, जबकि नौकरी से निकालने के लिए मेकअप और बिंदी को बहाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि अचानक नौकरी जाने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य कर्मचारी सुनीता ने आरोप लगाया कि जब महिलाएं श्रम कानूनों और अपने अधिकारों की बात करती हैं तो उनसे कहा जाता है कि अगर वे इतनी पढ़ी-लिखी हैं तो हेल्पर का काम क्यों कर रही हैं। महिलाओं ने एचआर सचिन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

प्रदर्शन के दौरान गर्मी के कारण एक महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। साथी कर्मचारियों ने उसे संभाला। महिलाओं ने कंपनी प्रबंधन से नौकरी से हटाने की कार्रवाई रोकने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। कंपनी के एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने बताया कि कर्मचारियों ने लड़कियों के बाल प्रोडक्ट में आ रहे थे, इससे लड़कियां मान नहीं रही हैं। यही कारण है कि उन्हें हटाया जा रहा है।


जेसीबी कंपनी के बाहर भी हुआ प्रदर्शन

सेक्टर 58 स्थित जेसीबी कंपनी के बाहर भी बृहस्पतिवार को प्रदर्शन देखने को मिला। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले प्रदर्शन किया था, पर तब कंपनी प्रबंधन ने दो दिन का समय मांगा था। दो दिन बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है, इसके कारण वापस से हमें सड़क पर लौटना पड़ा है। बता दें कि 37 कर्मचारियों को करीब 1 साल पहले कंपनी से निकाला गया था, इनमें से 11 को वापस ले लिया गया था, पर अन्य को अभी भी अपनी वापसी का इंतजार है।

--- गौरव मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed