{"_id":"61b62c0fd7ac383c0f3a7b38","slug":"women-police-will-keep-an-eye-on-those-who-disturb-the-new-year-s-color-faridabad-news-noi620920058","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर के रंग में भंग डालने वाले पर नजर रखेंगी महिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर के रंग में भंग डालने वाले पर नजर रखेंगी महिला पुलिस
विज्ञापन
फरीदाबाद। न्यू ईयर पर रंग में भंग डालने वाले मनचलों पर महिला पुलिस नजर रखेंगी। भीड़-भाड़ व जश्न मनाए जाने वाली जगहों पर सादे लिबास में उनकी मौजूदगी रहेगी। जगह-जगह तैनात पुलिस की टीम छेड़छाड़ व अन्य किसी भी तरह की गलत हरकत करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी। महिला थाना पुलिस की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
एक सप्ताह पहले से ही जश्न का माहौल बनना शुरू हो जाता है। शहर की कॉलोनियों से लेकर चौक-चौराहे, होटल और रेस्त्रां में लोग नए साल का स्वागत करने के लिए पहुंचते हैं। जहां तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है लेकिन इस दौरान कुछ मनचले मौके का फायदा उठाकर छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।
महिला थाना पुलिस ने जश्न में माहौल खराब करने वाले मनचलों से निपटने के लिए खास बंदोबस्त करने की तैयारी की है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस की टीम गठित की जाएगी। इस टीम के सदस्य सादे कपड़ों में लोगों के बीच मौजूद रहेंगे और मनचलों पर पैनी निगाह रखेंगे। इसके अलावा जश्न के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी पुलिस की निगाह रहेगी।
विज्ञापन
एसीपी सैफुद्दीन ने बताया कि नए साल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। मनचलों पर निगरानी रखने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गलत हरकत करने वालों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।