{"_id":"6a4ea00882f1f750f00b65e6","slug":"women-are-making-better-use-of-technology-to-strengthen-their-families-financial-position-faridabad-news-c-1-1-noi1171-4479878-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिलाएं तकनीक का बेहतर उपयोग कर परिवार की आर्थिक स्थिति कर रहीं मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिलाएं तकनीक का बेहतर उपयोग कर परिवार की आर्थिक स्थिति कर रहीं मजबूत
विज्ञापन
ऑनलाइन सेवाओं, ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान से बढ़े रोजगार के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदीबाद। बदलती डिजिटल तकनीक ने जिले की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने के नए रास्ते खोले हैं। चांदपुर की महिलाएं पहले केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, वे अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। डिजिटल भुगतान, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स ने महिलाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं तकनीक का बेहतर उपयोग कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
जिले में कविता, प्रीति, सीमा, अंजलि, ज्योति, स्वाति, प्रियंका आदि महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों तक सरकारी और वित्तीय सेवाएं पहुंचा रही हैं। इनके जरिये ग्रामीणों को बैंकिंग, आधार अपडेट, पेंशन, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, बिजली-पानी के बिल जमा करने सहित कई सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल रही हैं। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं।
इसके अलावा कई महिलाएं घर बैठे सिलाई-कढ़ाई, बुटीक, बेकरी, हस्तशिल्प और घरेलू खाद्य उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर रही हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये वे अपने उत्पादों का प्रचार कर नए ग्राहकों तक पहुंच बना रही हैं। डिजिटल भुगतान से उनका कारोबार पहले की तुलना में अधिक आसान और सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
डिजिटल सेवाओं से लोगों की मदद करने के साथ हमारी आय भी बढ़ी है। - मेनका, सीएससी संचालक
तकनीक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का नया अवसर दिया है। - मीना
सोशल मीडिया से अब हमारे उत्पाद दूर-दूर तक पहुंच रहे हैं। - आशा
ऑनलाइन भुगतान से कारोबार करना पहले से कहीं आसान हो गया है। -जमुना