फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women are liking the clothes made of Phulkari

Faridabad News: फुलकारी के बने कपड़े महिलाओं को आ रहे पसंद

Thu, 12 Feb 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women are liking the clothes made of Phulkari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। 70 वर्षीय महिला लाजवंती वर्षों पुरानी फुलकारी की कला को आज भी जीवित रखे हुए हैं। फुलकारी कढ़ाई से बने कपड़ों को पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। पटियाला से सूरजकुंड मेले में आईं लाजवंती को इस कला के लिए 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था।


लाजवंती ने बताया कि वह देश विभाजन के बाद भारत अपनी नानी के साथ आई थीं। नानी से ही उन्होंने इस कला को सीखा और पटियाला में बसने के बाद कला को संजाेने का काम किया। नानी को सूती और सिल्क के कपड़े पर चटकीले रंग-बिरंगे धागे से फूल बनाते देखा करती थी। उन्हीं को देखकर लाजवंती ने पांच साल की उम्र में ही हाथ में क्रोशिया थाम लिया। उसके बाद वह भी नानी के साथ कपड़ों को फुलकारी करने लगी। उसी कला को जीवंत बनाए रखने के उनके काम को पंजाब सरकार और केंद्र सरकार ने भी सराहा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जहां अवार्ड दिया, वहीं लाजवंती ने वर्ष 1993 में नेशनल अवार्ड जीता और 2021 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed