फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Women angry over Manisha murder case, take out candle march

Faridabad News: मनीषा हत्या मामले में महिलाओं में रोष, निकाला कैंडल मार्च

Tue, 19 Aug 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women angry over Manisha murder case, take out candle march
हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लेकर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भिवानी जिले में छात्रा मनीषा की हुई दर्दनाक हत्या के विरोध में फरीदाबाद की महिलाओं ने रविवार रात सारन चौक पर कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लिए महिलाओं ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। मार्च में शहर की कई महिला शिक्षिकाएं और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल रहीं।


मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि हरियाणा में बेटियों की सुरक्षा लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। मनीषा की हत्या ने समाज को हिला कर रख दिया है। महिलाओं का कहना था कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। यदि बेटियां ही सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो उनके पढ़ाई और भविष्य का क्या होगा।
विज्ञापन



दरअसल, 11 अगस्त को मनीषा नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लेने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसी दिन थाना लोहारू में शिकायत दर्ज कराई। दो दिन बाद, 13 अगस्त को सिंघानी गांव के पास उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed